UP News: मध्य प्रदेश के सीएम पहुंचे आजमगढ़, यादव वोटरों को साधने के लिए बीजेपी का बड़ा दांव

UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में यादव वोटरों को अपने पक्ष में साधने की कमान भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपी गई है। यही कारण है कि अखिलेश यादव के गढ़ में मंगलवार को मोहन यादव पहुंचे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आजमगढ़ कलेक्टर में आने वाले आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया और सलेमपुर आदि कुल 5 लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी संग बैठक किए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जब से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है उत्तर प्रदेश पूरे देश को लीड कर रहा है।

up-news-bjps-big-bet-to-woo-yadav-voters

प्रधानमंत्री द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ा है और बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने क्या किया है की तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भले ही मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री हूं लेकिन मेरा मूल भाव कार्यकर्ता है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह कार्यकर्ता की तरह ही आजमगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आया हूं। साथ ही उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहा कि मुझे खुशी है कि आप लोगों से मुलाकात और चर्चा करने का मौका मिला और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

यादव वोटरों को साधने की तैयारी
दरअसल आजमगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि बीते विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी काफी मजबूत रही। ऐसे में आजमगढ़ के साथ ही आसपास के यादव बाहुल्य लोकसभा सीटों पर मोहन यादव के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी यादव वोटरों को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रही है।

खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी यादव वोटरों को यह बताने का प्रयास रहेगा कि यादव समाज का हित भारतीय जनता पार्टी में ही है। क्योंकि बिना भेदभाव किया भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर पार्टी के एक कार्यकर्ता मोहन यादव को चुना गया।

फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोहन यादव आजमगढ़ ही नहीं उत्तर प्रदेश के यादव बहुल जिलों में भी आने वाले दिनों में भी जाएंगे और वहां पर लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+