UP News: लापता बेटी 57 साल की महिला बनकर लौटी घर, भावुक कर देगी आजमगढ़ के फूला देवी की Story
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 8 साल की उम्र में घर से गायब हुई बच्ची 49 साल बाद अपने परिवार से मिल गई है। आजमगढ़ पुलिस और एक सरकारी टीचर की मदद से वह अपने परिवार से मिल पाई। 57 साल की फूला देवी अपने परिवार से मिलकर बेहद खुश नजर आ रही हैं।
उनके परिवार के लोग भी उनसे मिलकर बेहद खुश हैं। इलाके में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। महिला और उसके परिवार वाले पुलिस और सरकारी टीचर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। महिला का कहना है कि वह अपने परिवार वालों से मिलकर बेहद खुश है।

मेला देखने गई थी और हो गई थी गायब
महिला फूला देवी द्वारा बताया गया कि जब वह 8 साल की थी तो अपने परिवार के लोगों के साथ मुरादाबाद जनपद में मेला देखने के लिए गई थी। फूला देवी ने बताया कि मेला में ही एक बुजुर्ग उसे लेकर मुरादाबाद के सहसपुर गांव चला गया था।
बूढ़े व्यक्ति ने उसे लंबे समय तक अपने पास रखा और बाद में उसे रामपुर में बेच दिया। वह रामपुर में काम करने लगी। धीरे-धीरे वह बड़ी हुई और बाद में उसे एक सरकारी स्कूल में रसोइया की नौकरी मिल गई। यहीं पर उसकी मुलाकात स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. पूजा रानी से हुई।
पूजा रानी ने आजमगढ़ पुलिस से किया संपर्क
यहां पूजा रानी से मुलाकात के बाद महिला फूला देवी मैं उनसे बताया कि वह आजमगढ़ की च्युटीडाँड़ की रहने वाली है। इसके अलावा महिला को अपने घर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में पूजा रानी ने आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल से फोन पर बातचीत की।
बातचीत के दौरान उन्होंने पूरा मामला बताया और महिला के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद आजमगढ़ की पुलिस टीम महिला द्वारा बताए गए एड्रेस की छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि महिला द्वारा जी गांव का नाम बताया जा रहा है वह गांव मौजूदा समय में मऊ जनपद में है।
ऐसे में आजमगढ़ पुलिस मऊ जनपद में स्थित महिला द्वारा बताए गए गांव में पहुंची और वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने वहां के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि महिला का परिवार अभी भी गांव में मौजूद है। इसके अलावा महिला का भाई लालधर आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में रहता है।
पुलिस ने लालधर से संपर्क किया तो उसने भी बताया कि 49 साल पहले उसकी मां भाई बहनों को लेकर मेला देखने के लिए गई थी इसी दौरान उसकी बहन गुम हो गई थी। पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद पुलिस द्वारा महिला से संपर्क किया गया।
संपर्क के बाद महिला जब आजमगढ़ पहुंची और अपने परिवार वालों से मिली तो उसकी आंखों में आंसू भर गए। 8 साल की उम्र में गायब हुई बच्ची 49 साल बाद 57 साल की महिला बनकर अपने बेटे के साथ जब अपने घर पहुंची तो उसके घर वाले भी भावुक हो गए। फिलहाल अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications