Azamgarh में ट्रक से टकराई कार, बेटे की शादी से लौट रहे पिता समेत दो लोगों की मौत
आजमगढ़ में बेटे की शादी से वापस लौट रहे पिता समय दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के चलते मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Azamgarh जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिर गंज खनियरा गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में दूल्हे के पिता समय दो लोगों की मौत हो गई। बेटे की शादी कराने के बाद दूल्हे के पिता अपने दोस्तों के साथ कार्य से अपने घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया।
शादी के बाद दुल्हन घर आने से पहले ही दूल्हे के पिता की मौत हो जाने के चलते दूल्हे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
दरअसल, आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली अंतर्गत खरगा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राम किशन यादव के बेटे अमित यादव की मंगलवार को शादी थी। मंगलवार को सायं काल बेटे की बारात लेकर रामकिशन जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव में गए थे।
बताया जा रहा है कि चक्रपानपुर में मंगलवार की रात्रि में बेटे की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। शादी हो जाने के बाद बुधवार की सुबह में वहां से बारात विदा हुई इस दौरान रामकिशन यादव अपनी कार खुद से चलाते हुए अपने घर वापस लौट रहे थे।
कार में उनके साथ उनके दोस्त 70 वर्षीय रामराज यादव निवासी सलेमपुर उनकी बगल की सीट पर बैठे थे जबकि अन्य लोग पीछे की सीट पर बैठे थे। कार जब देवगांव कोतवाली अंतर्गत मुसाफिर गंज खनियरा गांव के समीप पहुंची थी इसी दौरान हाईवे पर ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कार में रामकिशन यादव के बगल में बैठे रामराज यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया गया।
टीकारगाढ़ लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने के बाद चिकित्सकों द्वारा रामकिशन यादव को भी मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतकों के घर पर मातम पसर गया। वहीं इस हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications