आज़मगढ़ में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। आजमगढ़ जनपद में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस द्वारा बताया गया की दुर्घटना में करने वाले दो पुरुष हैं जबकि एक महिला है। दोनों पुरुषों की पहचान हो गई है लेकिन महिला की पहचान अभी नहीं हुई है। महिला की पहचान करने का प्रयास करने के साथ ही मृत पुरुषों के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जनपद के महनाजपुर थाना अंतर्गत सिधौना पेट्रोल पंप के समीप एक ऑटो सवारी को लेकर देवगांव की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार का ट्रक वहां पहुंचा और ऑटो को टक्कर मार दिया।
टक्कर लगने के बाद ऑटो चला रहे देवगांव कोतवाली के रामपुर कठेरवा निवासी 48 वर्षीय सप्पू अहमद और कालिजाबाद गांव के रहने वाले 36 वर्षी नागेंद्र चौहान समेत एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे।
दुर्घटना में करने वाले दोनों लोगों के पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दे दिया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला की पहचान अभी नहीं हुई है उसके पास कोई कागजात भी नहीं मिले। ऐसे में उसके शिनाख्त का प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications