हद हो गई! दबंगों ने दूल्हे को पीटा, बिना शादी के लौटी बारात, हाथ में मेहंदी लगाकर इंतजार करती रही दुल्हन

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से शादी के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ जनपद में एक युवक रविवार को बारात लेकर शादी करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान दुल्हन के घर से पहले उसे दबंगों ने रोक लिया।

रोकने के बाद दबंगों ने दूल्हे के साथ गाली गलौज की। गाली गलौज करने के साथ ही लोगों ने उसके साथ मारपीट भी करना शुरू कर दिया। काफी देर तक वहां हंगामा देखने को मिला और अंत में शादी किए बिना ही दूल्हा वहां से वापस लौट गया।

The goons beat up the groom

यह पूरा मामला आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र का है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्म प्रकाश गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता की शादी बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर के रहने वाले गोविंद गुप्ता की बेटी के साथ तय थी। रविवार को धूमधाम से बारात निकली।

बारात लेकर धर्म प्रकाश गुप्ता बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव पहुंचे। बताया जा रहा है की दुल्हन के गांव की तरफ मुड़ने वाले रास्ते पर दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंच गए। उसके बाद उन लोगों ने दूल्हे को गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान दूल्हा और गाड़ी चालक उन लोगों को मना किया तो लोग नहीं माने।

मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच उन युवकों ने अपने गांव से आधा दर्जन से अधिक संख्या में लड़कों को बुला लिया। बुलाकर लोगों ने दूल्हे के गाड़ी पर एक पत्थर चलाना शुरु कर दिया। इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी चालक दूल्हे को लेकर वहां से भाग निकला।

गाड़ी लेकर वहां से गाड़ी चालक गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चला गया। उसके बाद इस मामले की जानकारी 112 डायल कर पुलिस को दी गई। लड़की वाले काफी देर तक दूल्हे के आने का इंतजार करते रहे लेकिन दूल्हा नहीं आया। इधर हाथों में मेहंदी लगा कर दुल्हन भी दूल्हे के आने का इंतजार करती रही।

देर रात तक दूल्हा ना पहुंच पाने के चलते शादी नहीं हो पाई। लोगों ने कहा कि मारपीट के चलते दूल्हा वापस चला गया है। फिलहाल इस मामले की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि इलाके में दबंग इस कदर हावी हैं कि पुलिस भी का भी उनकाे भय नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+