आजमगढ़: 55 साल के पिता ने की दूसरी शादी, नाराज बेटों ने सिर में मारी गोली
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले में अधेड़ पिता द्वारा दूसरी शादी रचाने से नाराज उसके दो बेटों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घंटों तक अधेड़ का शव सड़क पर पड़ा रहा। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। अधेड़ ने अभी पांच दिन पूर्व ही दूसरी शादी रचाई थी।

कुछ दिन पहले ही हुआ था पत्नी को निधन
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊं गांव के रहने वाले 55 साल के शहाबुद्दीन के तीन बेटे हैं। मझला बेटा नदीम सऊदी अरब में नौकरी करता है, जबकि बड़ा बेटा फहीम और सबसे छोटा बेटा घर पर रहते हैं। शहाबुद्दीन की पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उसके बाद से ही वह दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन बेटे दूसरी शादी के खिलाफ थे।
नाराज बेटों ने गोली मारकर की हत्या
बेटों के मना करने के बाद भी उसने रविवार को दूसरी शादी कर ली। इससे परिवार में विवाद बढ़ गया। शुक्रवार दोपहर में शहाबुद्दीन घर के पास ही घूम रहा था। इसी दौरान बेटे फहीम और छोटे बेटे ने गोली मार दी। गोली सिर में लगने के कारण शहाबुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बेटे फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Recommended Video

-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications