पत्नी की विदाई न होने से नाराज दामाद ने सास को फावड़े से काटा, खेत में दफनाया शव
आजमगढ़। पत्नी की विदाई न होने से नाराज एक दामाद ने अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद दामाद ने सास के शव को खेत में दफना दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो महिला की बहू ने कप्तानगंज थाने में गंगाराम सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

क्या है मामला
मामला आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव का है। गांव निवासी कौशल्या ने अपनी बड़ी बेटी रीना की शादी शहर कोतवाली के उकरौड़ा निवासी गंगाराम से की थी। शादी के कुछ वर्षों तक तो सब कुछ सही था लेकिन उसके बाद गंगाराम अपनी पत्नी रीना को मारने-पीटने लगा। मारपीट से भयभीत होकर रीना दो महीने पहले अपने मायके भवनपुर आकर रहने लगी। इसी बीच पति अपनी सास से लगातार फोन पर पत्नी की विदाई करने के लिए कह रहा था लेकिन सास कौशल्या बेटी की विदाई नहीं कर रही थी।

फावड़े से सास के सर पर वार कर की हत्या
रविवार को दोपहर को दामाद अपनी ससुराल पहुंचा। उस समय उसकी सास कौशल्या घर पर नहीं थी। उसने अपने बच्चे से सास के बारे में पूछा।उसके बताए अनुसार खेतों में काम कर रही अपनी सास के पास पहुंचा और उनसे घर चलने के लिए कहा। इसके बाद सास-दामाद साथ-साथ घर के लिए चल पड़े। सास आगे-आगे और वह पीछे चल रहा था। इसी बीच उसने मौका देखकर फावड़े से अपनी सास के सर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सास की मौत हो जाने पर दामाद ने शव को खेत में दफन कर दिया। देर रात तक जब कौशल्या घर नहीं आईं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी।

क्या कहा पुलिस ने
परिजनों ने खोजते-खोजते खेत में उनका दबा हुआ शव बरामद कर लिया, इसके बाद मृतका के घर में हड़कंप मच गया। इसी बीच हत्यारा दामाद मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे दामाद की तलाश में जुट गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूछताछ और छानबीन के आधार पर पुलिस रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खेत में पहुंची जहां कौशिल्या काम करने गई थी। वहां तलाशी लेने पर शव को बरामद कर लिया गया। उसकी बहू अर्चना ने इसमें गंगाराम सहित दो लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications