नागिन की मौत के तीन दिन बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा नाग! देखते ही मच गया हड़कंप

नागिन की मौत के तीन दिन बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा नाग! देखते ही मच गया हड़कंप

आजमगढ़, 20 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, नागिन की मौत के तीन दिन बाद एक नाग इंसाफ पाने के लिए मेंहनगर थाने पहुंच गया। जी हां..ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर है, लेकिन मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोगों का तो ऐसा ही मानना है।

कुचलने से हुई नागिन की मौत

कुचलने से हुई नागिन की मौत

हालांकि, पुलिसकर्मियों ने नाग को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, यह पूरा मामला आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने का है। बता दें, 16 अक्टूबर को थाने में फरियादियों की भीड जमा थी। इसी दौरान नाग-नागिन का जोड़ा थाने से कुछ दूरी पर मौजूद था। तभी एक फरियादी की कार नागिन पर चढ़ गई। जिससे नागिन की मौके पर ही मौत हो गई।

कार के पीछे भागने लगा नाग

कार के पीछे भागने लगा नाग

नागिन की मौत के बाद नाग कार के पीछे भागने लगा। कार के पीछे नाग को भागते देख लोग भी हैरान रह गए। नाग के वापस न आने पर लोगों को लगा कि नाग कही चला गया और वापास नहीं आएगा। स्थानीय लोगों ने थाने के पास ही नागिन को दफना दिया औऱ सामान्य घटना समझ लिया। हालांकि, दो दिन पूर्व नाग उस जगह नजर आया जहां नागिन को दफनाया गया था। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिसकर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

पुलिसकर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

थोड़ी देर बाद नाग थाने में पहुंच गया और थानेदार की ऑफिस के सामने रास्ते पर ही रुका रहा। कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मारने की कोशिश की, लेकिन थानेदार ने उन्हें रोक दिया। किसी तरह नाग को डस्टबिन में डालकर दूर जंगल में छोड़ा गया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागिन की मौत से नाग गुस्से में है और शायद फरियाद के लिए थाने पहुंचा था। तो वहीं, अब नाग की यह कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+