शर्मनाक! विवाद के बाद बेटे ने बुजुर्ग पिता को पिकअप से रौंदा, पड़ोसी भी चपेट में आए, पिता की मौत, सात घायल
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आजमगढ़ जनपद में विवाद के दौरान नाराज बेटे ने पिकअप से अपने पिता को रौंद दिया। इस दौरान बचाने आए पड़ोसियों को भी वह नहीं छोड़ा। पिकअप के धक्के से सात अन्य लोग भी घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहाल है। यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर सिधारी गंज बाजार का है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात में यहां के रहने वाले में सलाउद्दीन के बेटे अफरोज का उसकी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रहा था। इस दौरान उसके पिता भी वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पड़ोस के लोग वहां पहुंचे।
सलाउद्दीन के घर पहुंचे पड़ोसी अफरोज को समझने लगे। इसी दौरान सलाहुद्दीन का छोटा बेटा फिरोज पिकअप लेकर पहुंच गया। फिरोज ने पिकअप को गुस्से में वहां मौजूद लोगों के ऊपर चढ़ा दिया। पिकअप चढ़ने के चलते उसके पिता सलाहुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
फिरोज द्वारा ऐसा कदम उठाने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद मौजूद लोग घायलों को लेकर तत्काल मोहम्मदपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों द्वारा सलाउद्दीन को मृत्यु घोषित कर दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष गौड़ (50), सुशील गौड़ (22) का इलाज चल रहा है। इसके अलावा पिकअप के धक्के से पांच अन्य लोग भी घायल हो गए थे जिनका इलाज करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस मामले में सलाउद्दीन के भाई जलालुद्दीन द्वारा आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाने में अपने भतीजे फिरोज के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर गंभीरपुर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications