Azamgarh : पोस्टमॉर्टम हाउस के टूटे दरवाजे का वीडियो वायरल, Akhilesh Yadav ने कर दिया ट्वीट

पोस्टमार्ट हाउस का दरवाजा टूटने व एक युवक का शव दरवाजे के ठीक बाहर रखे जाने का वीडियो वायरल हुआ। बवाल तब मच गया जब इस वीडियो पर सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट कर डाला

Samajwadi Party Akhilesh Yadav Official Tweet Broken Gate Postmortem House Azamgarh

सोशल मीडिया पर आए दिन प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों की लापरवाही के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। लेकिन आज यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश में बवाल मचा दिया है। आजमगढ़ जिले के मंडलीय जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्ट हाउस का दरवाजा टूटने व एक युवक का शव दरवाजे के ठीक बाहर रखे जाने का वीडियो वायरल हुआ। बवाल तब मच गया जब इस वीडियो पर सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए ट्वीट कर डाला

Samajwadi Party Akhilesh Yadav Official Tweet Broken Gate Postmortem House Azamgarh

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों में आजमगढ़ के मंडलीय जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा टूटा हुआ है और एक युवक का शव बाहर रखा हुआ है। एक निजी न्यूज चैनल के स्क्रीनशॉट को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने टवीटर हैंडल पर शेयर किया। सपा मुखिया के टवीट करने के बाद जिले में हउकंप मच गया। अधिकारी इस टवीट की जांच करने में फ़ौरन ही जुट गए। देर शाम शेयर किए गए इस स्क्रीनशार्ट में लिखा है "मुर्दा घर के दरवाजे को तोड़कर परिजन शव को उठा ले गए। इस मामले में कितनी सच्चाई है। यह हम भी नही जानते लेकिन अखिलेश यादव के टवीट के बाद जिले में बढ़ती ठंड के बीच राजनितीक पारा गर्म हो गया है। फिलहाल इस मामले में कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

Samajwadi Party Akhilesh Yadav Official Tweet Broken Gate Postmortem House Azamgarh

पहले भी हुई हैं ऐसी तस्वीरें वायरल
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी अस्पताल से इस तरह की भयावह तस्वीर सामने आई है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोस वायरल होती रहती है जिनमे कभी नवजात बच्चे को कुत्ते नोचकर खा गए तो कभी पोस्टमॉर्टेम हाउस में रखे शव को। कभी अस्पतालों में आवारा पशु वार्ड में घूमते दिखाई पड़ते हैं तो कभी एक-एक बीएड पर 4-4 मरीज। ऐसे वीडियोस और अपराध श्रेणी की लापरवाही को अब सरकार को गंभीरता से लेना होगा अन्यथा ये लापरवाही धीरे धीरे कई मसपपम लोगों की जान की दुश्मन बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+