CAA: आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, जेल में बंद किए गए प्रदर्शनकारियों से करेंगी मुलाकात

आजमगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को आजमगढ़ के दौरे पर हैं। वे यहां नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर जेल में बंद किए गए प्रदर्शनकारियों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका बिलरियागंज में रहने वाले ओसामा के घर भी जाएंगी। आरोप है कि ओसामा के घरवालों को आजमगढ़ पुलिस ने सीएए का विरोध करने की वजह से प्रताड़ित किया था।

priyanka gandhi visits azamgarh to meet anti caa protesters

प्रियंका गांधी चार दिनों के बाद बुधवार को दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचीं। यहां से आजमगढ़ के लिए रवाना हो गईं। यहां वे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध करने पर जेल में बंद किए गए प्रदर्शनकारियों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी। बता दें, एक दिन पहले ही आजमगढ़ में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए गए थे, जिसके बाद माना जा रहा है क‍ि अब यूपी में कांग्रेस की जमीन तलाशने के लिए प्रियंका का यह दौरा हो रहा है।

यूपी की सियासत में लगातार सक्रिय हैं प्रियंका गांधी

विधानसभा चुनाव के पहले से यूपी की प्रभारी बनने के बाद से लेकर कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार यूपी की सियासत में लगातार सक्रिय हैं। यही वजह है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर और फिर सोनभद्र जाने का फैसला लिया था, जिसमे प्रियंका गांधी को बनारस मिर्जापुर बार्डर पर गिरफ्तारी देनी पड़ी थी। यही नहीं हाल ही में सीएए को लेकर यूपी में हुए हिंसा से मृतक परिजनों और प्रदर्शनकारियों के परिजनों की सहानभूति लेने से भी वो नहीं चूकी हैं, जिसका नतीजा है कि अब प्रियंका पीएम के काशी में सेंध लगाने के बाद यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में अपना दौरा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+