आजमगढ़ में मुठभेड़, चेन लूटने वाले बदमाश को पैर में मारी गई गोली
आजमगढ़ जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर पुलिस द्वारा 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
आजमगढ़, 29 अगस्त: आजमगढ़ जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा पुलिस के ऊपर फायरिंग करके भागने का प्रयास कर रहा था, हालांकि घेराबंदी करते हुए पुलिस ने उसका पीछा कर लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से लूटेरा भी घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से दो चेन और असलहा व कारतूस बरामद किया है उसके ऊपर 25000 रुपए का इनाम घोषित था। बीते 23 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी इलाके में बच्चे के स्कूल छोड़ कर आ रहे हैं महिला के गले से चेन नोंचकर भागने के बाद से ही पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

बैठौली पुल के पास पुलिस के ऊपर फायर कर भागने लगा
आजमगढ़ शहर कोतवाली की पुलिस द्वारा बैठौली पुल के समीप रविवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। सेकंड के समय ही हाफीजपुर की तरफ से पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया। मोटरसाइकिल सवार को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो वह असलहा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा कर लिया गया। बदमाश द्वारा फिर पुलिस के ऊपर फायर की गई ऐसे में आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी बदमाश के ऊपर फायरिंग की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था वीडियो
बीते 23 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी इलाके में विंध्यवासिनी गुप्ता नामक एक महिला अपने बच्चे को स्कूल में छोड़ कर घर वापस लौट रही थी। सुबह में बाइक सवार बदमाश उनके गले से चेन लूटकर फरार हो गया था। घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में चैन स्नैचिंग की यह घटना रिकॉर्ड हो गई थी। बाद में इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। चेन स्नेचिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा उसी दिन से सुमित उपाध्याय की तलाश की जा रही थी।
अभियुक्त के खिलाफ की जाएगी गैंगस्टर की कार्रवाई
घटना के बारे में बताते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान जोधी पूरा मुहल्ला निवासी सुमित उपाध्याय के रूप में हुई है। उसके ऊपर 25000 रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने यह भी कहा कि उसके सहयोगी यों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है और उनकी पहचान करने के साथ ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications