वीडियो कॉल पर पति संग रोमांस कर रही थी पत्नी, पड़ोसी ने बना लिया वीडियो, फिर...
आजमगढ़ के सरायमीर थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला वीडियो कॉल पर विदेश में रह रहे अपने पति के संग रोमांस कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक महिला का वीडियो बना लिया।
आजमगढ़, 23 अगस्त: आजमगढ़ जिले में एक महिला विदेश में रह रहे अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बात करते-करते पति-पत्नी वीडियो कॉल पर ही रोमांस करने लगे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक खिड़की से महिला का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद वह युवक महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक के इस हरकत से परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला के शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

सऊदी अरब में रहता है महिला का पति
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। महिला अपने पति से फोन पर कभी-कभी बात करती है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले वह वीडियो कॉल करके अपने पति से बात कर रही थी। इस दौरान पति पत्नी रोमांस करने लगे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला अबुल लैस नामक युवक वहां पहुंचा और खिड़की से महिला का वीडियो बना लिया।

वायरल करने की धमकी देकर मांगने लगा रुपए
महिला ने बताया कि 14 अगस्त को महिला के मोबाइल पर उस युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फोन करके एक लाख रुपए का डिमांड किया। महिला ने कहा कि मेरा कोई वीडियो नहीं है और पैसा नहीं देगी। उसके बाद उस युवक ने महिला के व्हाट्सएप पर उसका वीडियो भेजा और फिर थोड़ी ही देर बाद उसे डिलीट कर दिया। वीडियो देखने के बाद महिला काफी परेशान हो गई।

15 और 19 अगस्त को भेजा वीडियो
महिला ने यह भी बताया कि उस युवक द्वारा बार-बार फोन करके परेशान करने के साथ ही पैसा मांगा जाने लगा तथा युवक ने 15 और 19 अगस्त को महिला के व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा। उसके बाद फोन करके उस युवक ने कहा कि यह वीडियो गांव के लोगों के मोबाइल पर अब वह वायरल कर देगा और एक युवक के व्हाट्सएप पर वीडियो भेज दिया है। डरी सहमी महिला ने अपनी पति को पूरी बात बताई।

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला के पति द्वारा पुलिस से शिकायत करने के लिए कहे जाने के बाद महिला सरायमीर थाने पहुंची और पुलिस को पूरा मामला बताते हुए शिकायती पत्र दी। महिला के शिकायती पत्र के आधार पर सरायमीर थाने की पुलिस इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ली। थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications