Azamgarh Encounter: ऑटो चालक का हत्‍यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

आजमगढ़ में ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

Miscreant injured in police encounter arrested in Azamgarh

Azamgarh Encounter: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में 25 अप्रैल की रात्रि में मऊ के रहने वाले ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत थी इसी बीच रविवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय ऑटो चालक सुनील गुप्ता की बीते 25 अप्रैल को आजमगढ़-मऊ मार्ग पर जहानागंज थाना क्षेत्र के करपिया गांव में सड़क पर गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में ऑटो चालक की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी। वहीं मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी हुई थी।

रविवार को अलसुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ऑटो चालक की हत्या करने वाला आरोपी आजमगढ़ जनपद के बजहां पुलिया के समीप मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वहां बदमाश पहले से ही मौजूद था।

उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके पास पहुंचती उससे पहले ही उसने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा उसे फायरिंग करने से रोका गया लेकिन वह नहीं माना उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश अफजल के पैर में लग गई और वहीं पर गिर कर वह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में लेकर गई जहां उसका उपचार चल रहा है।

पकड़ा गया बदमाश मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत बरहदपुर गांव का रहने वाला अफजल पुत्र नजीर बताया जा रहा है। ऑटो चालक की हत्या करने के कारणों सहित अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+