VIDEO: पिता की हत्या के 40 साल बाद भी ​इंसाफ नहीं मिला तो टावर से कूदने लगा बेटा

आजमगढ़। यूपी में आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में एक शख्स मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह उस पर छलांग लगाने लगा। पुलिस ने कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि उसे पिता की हत्या के मामले में इंसाफ नहीं मिला है। करीब 40 साल पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई। यह हत्या एक खेत के सीमांकन के दौरान हुए विवाद में हुई। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।

azamgarh

जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर दलेल गांव निवासी अब्दुल थे। वह सगड़ी तहसील क्षेत्र में अमीन थे। उनके बेटे सुभान अहमद ने अब जान देने की कोशिश की। सुभान अहमद के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुभान अहमद सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटते-काटते मानसिक रूप से बीमार हो चुका है। 40 साल पहले जब अब्दुल की हत्या हुई तो समय दलेल करीब 25 साल का था।

उसे पिता की हत्या का सदमा लगा और अकेले रहने लगा। समय के साथ वह मानसिक रूप से बीमार हो गया। आज भी दलेल को इस बात का दर्द है कि उसके पिता को न्याय नहीं मिला। वह किसी की हालत में अपने पिता को न्याय दिलाना चाहता है। गुरुवार को पूर्वांह्न करीब 11.30 बजे गांव में वह स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से हो-हल्ला मचाने लगा। टावर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से देर रात उसे नीचे उतरवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+