आजमगढ़: ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता था बेटा, प‍िता ने सरेराह लाठी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पिता ने अपने ही बेटे को लाठियों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी करने जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे के शव को चिता से हटाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है मामले की जांच कर रही है।

man beaten to death by father in azamgarh

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मेहनगर थाने के गद्दीपुर गांव के रहने वाले हवलदार यादव वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। हवलदार के चार बेटे हैं, जिनमें तीसरा नाटे यादव था। बताया जा रहा है किनाटे यादव का अपने पिता से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। चर्चा है कि नाटे को एक पूर्व एलएलसी का भी समर्थन प्राप्त था। नाटे इस बार के पंचायत चुनाव में प्रधानी का चुनाव भी पूर्व एमएलसी की शह पर लड़ना चाहता था। कहा जा रहा है कि नाटे यादव ने अपने पिता हवलदार यादव के खिलाफ प्रधानी लड़ने के लिए तैयारी भी कर ली थी। नाटे की हरकतों से पिता हवलदार यादव काफी परेशान था।

पिता ने बेटे की पीट-पीट कर की हत्या

बताया जा रहा है कि नाटे ने पिता को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की सुपारी भी दे डाली थी। जब इस बात की जानकारी पिता हवलदार को हुई तो वह आग बबूला हो गया और नाटे की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को बाजार में हवलदार को बेटा नाटे यादव नशे में धुत दिखाई दिया। इस दौरान हवलदार ने लाठी से पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं वह उसका अंतिम संस्कार भी करने जा रहा था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+