आजमगढ़: बच्चा चोर समझकर मूक-बधिर को ग्रामीणों ने खम्भे से बांधकर पीटा, देखें वीडियो

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अतरौलिया थाना क्षेत्र के खसरा गांव में ग्रामीणों ने मूक-बधिर व्यक्ति की बिजली के खम्भे से बांधकर जमकर पिटाई की। इस दौरान लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई का वीडिया सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

 man beaten by villagers suspicious in child lifter

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खसरा गांव में मंगलवार की देर रात एक मूक-बधिर व्यक्ति जा रहा था। तभी गांव के कुछ अराजक तत्वों ने बच्चा चोर की अफवाह उड़ा दी। बच्चा चोर का नाम सुनते ही पूरे गांव के लोग आक्रोशित हो गए और मूक-बधिर युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। यहीं नहीं ग्रामीणों ने मूक-बधिर युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पिटाई की। मौके पर गांव के कुछ सभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह से उसे भीड़ से मुक्त कराया।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस अब मारपीट करने वाले लोगों के वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। हालांकि, आजमगढ़ में तीन दिन पहले एक विक्षिप्त महिला और पुरुष को पीटने का मामला भी सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+