UP: आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को रस्सी से बांधकर पीटा,Video Viral होने पर एक गिरफ्तार
UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी की बेरहमी से पिटाई करने के साथ ही पिटाई के दौरान का वीडियो बनाते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच करते हुए पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल प्रेमी की पिटाई का वीडियो आजमगढ़ जिले में चर्चा में बना हुआ है।

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि यह घटनाएं करीब एक सप्ताह पुरानी है। आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की से उसका प्रेमी एक सप्ताह पूर्व रात में मिलने पहुंचा था।
रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनों ने युवक का दोनों हाथ रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक गिरा रहा है लेकिन लोग उसे जमीन पर गिरा कर उसकी पिटाई कर रहे हैं।
पीटने वाले व्यक्ति द्वारा युवक की पिटाई करने के साथ ही उसे गाली गलौज भी दिया जा रहा है। वीडियो 4 दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल की तो मामला सही निकला।
इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मारपीट करने वाले मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। यह भी बता दें कि मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ उसके बाद आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य द्वारा वीडियो जारी करते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी मीडिया को दी गई।












Click it and Unblock the Notifications