Lok Sabha Elections 2024: आजमगढ़ में BSP ने 20 दिन में तीसरी बार बदला उम्मीदवार, जानिए अब किसे दिया गया टिकट?
Azamgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बहुजन समाज पार्टी द्वारा गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की 11वीं सूची जारी की गई। इस सूची में आजमगढ़ के उम्मीदवार को फिर बदल दिया गया है।
बसपा ने अब आज़मगढ़ से मशहूद अहमद को मैदान में उतारा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार बसपा आज़मगढ़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति में है। यही वजह है कि तीसरी बार उम्मीदवार बदलना पड़ा।

इसके पहले 28 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी द्वारा आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सबीहा अंसारी को टिकट दिया गया था। टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार प्रारंभ हो गया था, लेकिन अब गुरुवार को अचानक प्रत्याशी बदल दिया गया।
सबीहा अंसारी की जगह बहुजन समाज पार्टी द्वारा उनके पति को अब चुनाव मैदान में उतारा गया है। बहुजन समाज पार्टी का यह फार्मूला कितना कारगर साबित होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन टिकट बदलने से एक बार फिर आजमगढ़ का चुनावी समीकरण बदल गया है।
12 अप्रैल को भी राजभर को दिया गया था टिकट
दरअसल, 20 दिनों में तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी द्वारा आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी को बदला गया है। सबसे पहले 12 अप्रैल को बसपा द्वारा इस लोकसभा सीट से के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी राजभर को टिकट दिया गया था।
भीम राजभर को टिकट दिए जाने के बाद 28 अप्रैल को अचानक भीम राजभर का टिकट काटकर उन्हें सलेमपुर लोकसभा सीट से टिकट दे दिया गया। वहीं 28 अप्रैल को इस लोकसभा सीट से सबीहा अंसारी को टिकट दिया गया।
सबीहा अंसारी कांग्रेस नेता मशहूद अंसारी की पत्नी हैं। सबीहा अंसारी को टिकट मिलने के बाद कुछ लोगों का कहना था कि लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच रह गई है।
लेकिन 2 मई गुरुवार अर्थात आज बहुजन समाज पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सबीहा अंसारी की जगह उनके पति मशहूद अंसारी को टिकट दे दिया गया। वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा इस लोक सभा सीट पर धर्मंद्र यादव और भाजपा द्वारा दिनेश लाल यादव निरहुआ काे उतारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications