Shraddha Murder Case की तरह आजमगढ़ में कुएं में कई टुकड़ों में मिली युवती की लाश, कांप गई लोगों की रूह

shraddha murder case का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि आजमगढ़ के अहरौला थानांतर्गत एक कुएं में कई टुकड़ों में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लाश को बाहर निकलवा लिया गया है, अभी शिनाख्त नहीं ह

दिल्ली में shraddha murder case का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि आजमगढ़ से भी एक हैरान करने वाली खबर आई है। आजमगढ़ के अहरौला थानांतर्गत पश्चिमपट्टी गांव के एक कुएं में 22 वर्षीय युवती की लाश बरामद हुई है। चौंकाने वाली बात है कि युवती के शरीर को कई टुकड़ों में काट कर हत्यारे द्वारा उसे कुएं में फेंक दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कुएं से निकलवा कर शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिए।

गांव के बाहर सड़क किनारे है कुंआ

गांव के बाहर सड़क किनारे है कुंआ

दरअसल आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना अंतर्गत पश्चिमपट्टी गांव में स्‍थित गौरी का पूरा कस्‍बे में गांव में जा रही सड़क के किनारे एक पक्का हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को सुबह में वहां से गुजरते समय कुएं से दुर्गंध आ रही थी। धीरे-धीरे यह बात गांव के अन्य लोगों को पता चली तो लोग कुएं के पास पहुंचे और उसमें झांक कर देखे। देखने के बाद लोग हैरान रह गए, कुएं में एक युवती की लाश पड़ी हुई थी और उसके शरीर के अंग भी कटे हुए थे। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कुएं में टार्च जलाकर देखा तो वे भी दंग रह गए।

 सिर, हाथ, पैर काटकर किया गया अलग

सिर, हाथ, पैर काटकर किया गया अलग

अहरौला थाने की पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही लाश को निकलवाने का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत कर लाश को कुएं से बाहर निकाला गया उसके बाद लाश की स्थिति देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उसके शरीर पर कपडे़ के नाम पर केवल अंडरगारमेंट्स थे और मृतका का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। इसके अलावा हाथ और पैर सहित शरीर के अन्‍य अंगों को भी काटकर अलग-अलग कर दिया गया था। कुएं में युवती की लाश मिलने की सूचना अन्‍य गावों में जंगल की आग की तरह फैल गई। इस दौरान पश्चिमपट्टी के साथ ही आस-पास के दर्जनों गावों से काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। लाश मिलने की घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

अभी तक नहीं हो सकी है शिनाख्त

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बताया कि अहरौला थाना अंतर्गत पश्चिमपट्टी गांव के बाहर एक कुएं में महिला की लाश मिली है। उसके बॉडी पार्ट्स अलग-अलग हैं। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड के द्वारा भी जांच कराई जा रही है। मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+