UP News: एक भैंस के कारण एसओ हुए लाइन हाजिर, एसपी की कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आजमगढ़ जनपद में भैंस चोरी का मुकदमा न लिखने पर आजमगढ़ एसपी ने कंधरापुर के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
रिपोर्ट की माने तो इसी साल 1 जनवरी 2024 को एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई थी। पशुपालक द्वारा 112 नंबर डालकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए उनके द्वारा थानाध्यक्ष कंधरापुर ब्रह्मदिन पांडेय को इसकी जानकारी दी गई थी।

कहा जा रहा है की सूचना मिलने के बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं थाना स्तर पर इस मामले में कोई अभियोग भी पंजीकृत नहीं किया गया। इस मामले की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य को हुई तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया।
बताया जा रहा है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और कार्यों के प्रति उदासीनता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर जहानागंज थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को कंधरापुर थाने की कमान सौंपी गई है।
फिलहाल भैंस चोरी किए जाने के बाद अभियोग पंजीकृत न करने और कोई कार्रवाई न करने के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष को निलंबित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications