पति ने सऊदी अरब से फोन कर पत्नी को दे दिया तलाक, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जिले के सरायमीर निवासी पति ने सऊदी अरब से फोन कर पत्नी को दे दिया तलाक, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़, 15 अगस्त : सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए गए एक पति फोन करके अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पत्नी का आरोप है कि ससुराल के लोगों द्वारा दहेज मांगा जा रहा था। मायके द्वारा दहेज देने में असमर्थता जताने पर ससुराल के लोगों ने उसे मारा पीटा। उसके बाद सऊदी अरब से उसके पति ने फोन किया और फोन पर ही तलाक दे दिया। इस मामले में पत्नी द्वारा पुलिस ने लिखित शिकायत किया गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

8 साल पहले हुई थी शादी
सरायमीर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव के रहने वाले नौशाद अहमद की शादी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिउटही गांव निवासी फरहत बानो के साथ 21 सितंबर 2014 को हुई थी। महिला ने बताया कि शादी में उसके पिता द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। फरहत बानो जब ससुराल में गई तो उसी समय उसके पति और परिवार के लोगों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज न देने पर उस समय भी लोगों ने तलाक देने की धमकी दी लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज देने में असमर्थता जाहिर की।
ससुराल के लोग ताना मारते थे
महिला का आरोप है कि दहेज की डिमांड पूरी ना होने के चलते उसे ससुराल के लोग उसे शादी के बाद से ही ताना मारते थे। ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। शादी के बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। बीते 4 जुलाई को ससुर इम्तियाज, सास फरजाना, जेठ शमशाद, देवर आमिर और ननद अरीबा आदि लोगों ने उसे मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाया। मायके से दहेज न लाने की बात कहने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट भी किया। मारने पीटने के बाद लोगों ने नौशाद को फोन कर इसकी सूचना दी। महिला ने आरोप लगाया कि 6 अगस्त को उसके पति ने फोन करके उसे तलाक दे दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications