आजमगढ़: पटाखा दुकान में लगी आग, चार लोगों की मौत, 12 झुलसे
Azamgarh News, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रविवार को एक पटाखे की दुकान देर शाम आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर से झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरु हो सका। बारुद में धमाके की वजह से मकान का एक हिस्सा भी गिर पड़ा जिसमें कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

चिंगारी से लगी आग
घटना आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकरीगंज इलाके पटाखे की दुकान थी। जिलाधिकारी शिवाकांत ने मीडियो को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम लगभग 4 बजे दुकान के बाहर लोहे की सीढ़ी वेल्डिंग कर के बनाई जा रही थी। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी छिटक के पटाखे की दुकान में चली गई। जिससे दुकान में आग लग गई। आग लगने के साथ ही दुकान में बहुत जोरों का धमाका हुआ। जिससे आसपास के लोग सहम गए। इस हादसे में चार लोग की मौत हो गई, वहीं 12 लोग झुलस गए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 6.15 बजे आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। जिसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
अखिलेश ने किया ट्वीट
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीटक लिखा है कि, मुकेरीगंज (आज़मगढ़) में स्थित एक पटाखे की की दुकान में भीषण आग लगने के कारण कई लोगों का देहांत हो गया है। मैं सरकार से अपील करता हूँ कि वह पीड़ित परिवारों की 10 लाख की मदद करे। दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications