नवंबर में Azamgarh Airport से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने के संकेत, इस कंपनी को मिली DGCA से अनुमति

Azamgarh Airport से लखनऊ के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ होने के संकेत मिल रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर माह में सीधी विमान सेवा प्रारंभ हो जाएगी।

Azamgarh Airport: आजमगढ़ के मंदुरी में नवनिर्मित एयरपोर्ट से इसी साल विमानों का आवागमन प्रारंभ होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी साल नवंबर माह में आजमगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ एयरपोर्ट के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ होगी।

यह भी कहा जा रहा है कि इस रूट पर हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा DGCA में आवेदन किया गया था। डीजीसीए द्वारा आवेदन को स्वीकार करते हुए एयरलाइंस को इसकी अनुमति दे दी गई है।

direct-flight-service-will-start-from-azamgarh-airport-to-lucknow

लखनऊ से आजमगढ़ के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ हो जाने के बाद आजमगढ़ और लखनऊ के बीच आवागमन करने वाले लोगों को काफी आसानी हो जाएगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में आजमगढ़ से अन्य हवाई रूटों पर भी विमान सेवा प्रारंभ की जाएगी। जिससे आजमगढ़ समेत आसपास के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

रिपोर्ट की माने तो आजमगढ़ एयरपोर्ट की निगरानी और संचालन का काम वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा ही की जाएगी। यह भी बता दें कि आजमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण कार्य वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों की देखरेख में ही संपन्न हुआ है। आजमगढ़ एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है लेकिन अभी तक विमान सेवाएं प्रारंभ नहीं हुई हैं।

दरअसल, छोटे-छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा पूर्व में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम लाई गई थी। इस स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में छोटे-छोटे हवाई पट्टी को विकसित करके यहां एयरपोर्ट बनाए जाने की बात कही गई थी।

इसी कड़ी में वाराणसी एयरपोर्ट के दायरे में आने वाले आजमगढ़ के मंदुरी इलाके की हवाई पट्टी और सोनभद्र के म्योरपुर में स्थित हवाई पट्टी को भी विकसित करते हुए यहां एयरपोर्ट बनाए जाने के लिए सरकार द्वारा घोषणा की गई थी।

ऐसे में आजमगढ़ एयरपोर्ट पर काम पहले ही प्रारंभ हो गया था और रनवे निर्माण के साथ ही अन्य सभी कार्यों को पूरा कर लिया गया है। हालांकि आजमगढ़ एयरपोर्ट पर अभी छोटे विमान ही उतर पाएंगे, ऐसे में बड़े विमान उतरने के लिए आजमगढ़ एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण किया जाना है जिसका किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

इसी तरह सोनभद्र के म्योरपुर इलाके में भी हवाई पट्टी का विस्तार किया गया और वहां भी एयरपोर्ट का निर्माण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ कार्य बचे हुए हैं जिनको तेजी से कराया जा रहा है और संभावना जताई जा रही है कि साल 2024 से पहले कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

एयरपोर्ट के अधिकारियों का यह भी कहना है कि साल 2024 से पहले सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे हवाई अड्डा का उद्घाटन किया जा सकता है। इसमें आजमगढ़ और अयोध्या एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है जबकि सोनभद्र एयरपोर्ट में अभी समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+