आजमगढ़ः मोबाइल के विवाद के चलते घर में घुसकर परिवार पर हमला, बाप-बेटी की मौत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर चट्टी गांव में मोबाइल के विवाद को लेकर देर रात घर में घुसकर धारदार हथियार से पिता व पुत्री की हत्या कर दी गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से पूरे इलाके सनसनी फैल गयी है । पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

daughter and father killed in azamgarh uttar pradesh

वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के महमुदपुरा गांव के मूल निवासी साकिर अपने परिवार संग करीब दस साल से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मदारपुरचट्टी गांव में किराये पर रहता था। शुक्रवार की रात तीन की संख्या मे घुसे लोगों ने उसके पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।

हमले में साकिर व उसकी पांच माह की पुत्री समियन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी जैनब गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश कर रही है। बीते शुक्रवार की रात को घर में घुसकर परिवार पर गोलीबारी कर दी और फावड़े से भी हमला बोल दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात गोली चलने की आवाज आई वहीं मारपीट की भी चर्चा रही। मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक दोनों को करीब से गोली मारी गई और फावड़े से भी वार किया गया है।

यह भी पढ़ेंः आजमगढ़: दिनदहाड़े जनसेवा केन्द्र संचालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+