आजमगढ़ जेल में कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह ने किया आत्महत्या का प्रयास

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला जेल की तनहाई बैरक में मेरठ के कुख्यात बदमाश उद्धव सिंह ने आत्महत्या का प्रयास किया। उद्धव सिंह के गर्दन और चेहरे पर कई जगह चोट के निशान हैं। घटना की जानकारी जेल प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दावा किया कि जेल में सख्ती के कारण वह ऐसा कर रहा है।

मेरठ से आजमगढ़ जेल में हुआ था स्थानांतरण

मेरठ से आजमगढ़ जेल में हुआ था स्थानांतरण

जानकारी के मुताबिक, उद्धव सिंह पेशवर बदमाश है और मूलरूप से मेरठ जिले के सदरपुर थाने क्षेत्र के गांव करनावल का रहने वाला है। वह सुपारी लेकर लोगों की हत्या, रंगदारी, अपहरण कर रुपए वसूलने, जमीन कब्जाने आदि का काम करता है। उद्धव के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है। उसके गिरोह में नए उम्र के लड़के शामिल हैं। उद्धव सिंह की कई लोगों से रंजिश भी चलती है। वह करीब सात माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर मेरठ से आजमगढ़ जेल में स्थानांतरण होकर आया है।

उद्धव को तनहाई बैरक में रखा गया था

उद्धव को तनहाई बैरक में रखा गया था

उद्धव सिंह को पहले सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन वह बैरक के अंदर निरुद्ध अन्य बंदियों को परेशान करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान जेल प्रशासन ने उद्धव को हाई सुरक्षा बैरक में रखवा दिया तो वहां से वह फोन के जरिए लोगों से बात करता था। इसकी जानकारी सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों से होने पर उसे तनहाई बैरक में रखवा दिया गया। साथ ही जेल के अधिकारी और बंदी रक्षक अक्सर उसके बैरक की तलाशी लेते रहते थे।

क्या कहा एसपी ग्रामीण ने एमपी सिंह ने

क्या कहा एसपी ग्रामीण ने एमपी सिंह ने

सख्ती से परेशान उद्धव सिंह शुक्रवार की रात बैरक में आत्महत्या का प्रयास किया। उसके गर्दन और चहरे पर कई जगह चोट के निशान और खून बहने लगा। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत उसके हालत में सुधार बताया जा रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है कि उद्धव जेल प्रशासन की सख्ती के वजह से ऐसे नाटक करता रहता है। ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+