पूरी रात दुल्हन को ढूंढता रहा दूल्हा और बाराती, सुबह बैरंग लौटी बारात

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा बैंड बाजा और बारातियों के साथ अपनी दुल्हन को लेने निकला। घोड़ी पर सवार दूल्हा और खुशी से नाचते हुए बाराती जब दुल्हन के घर पहुंचे तो महौल अचानक से बदल गया। वहां न मंडप था, न ही दुल्हन और न ही उसके परिवार का कोई सदस्य। इसके बाद रातभर दूल्हा अपनी दुल्हन, सास ससुर को ढूंढता रहा, लेकिन किसी का कोई पता नहीं चला। सुबह बारात बिना दुल्हन बैरंग वापस लौट आई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शादी तय करने वाली महिला को घर बुलाया और बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

दुकान पर करवाई गई थी लड़की की दिखाई

दुकान पर करवाई गई थी लड़की की दिखाई

आजमगढ़ के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले युवक की शादी एक महिला ने मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजीपुर में एक लड़की से तय करवाई थी। बताया जा रहा है कि लड़की की दिखाई नरौली स्थित एक दुकान पर कराई गई थी, जिसके बाद रिश्ता तय हो गया। 10 दिसंबर को शादी तय की गई। लड़की के घरवालों ने साज-सजावट के लिए लड़के वालों से 20 हजार रुपए भी लिए।

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा रह गया सन्न

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा रह गया सन्न

10 दिसंबर को दूल्हा बने युवक की बारात कांशीराम कालोनी से बैंड बाजे के साथ रानीपुर पहुंची तो नजारा देखकर सब सन्न रह गए। वहां न तो कोई मंडप सजा था और न ही कोई मौजूद था। लड़की और उसके परिवारवालों की खोजबीन शुरू की गई। रातभर दूल्हा अपनी दुल्हन और ससुरालवालों की तलाश में जुटा रहा, परिजनों ने अन्य जगह भी तलाश लिया, लेकिन कोई नहीं मिला। थक हारकर आखिरकार अगले दिन रविवार की सुबह बारात बैरंग वापस लौट आई।

रिश्ता कराने वाली महिला को बंधक बनाकर पीटा

रिश्ता कराने वाली महिला को बंधक बनाकर पीटा

दूल्हा और उसके परिजनों ने रिश्ता तय कराने वाली महिला को घर बुलाया और उसे बंधक बना लिया। यहां उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनी महिला को थाने ले आई। पीछे-पीछे दूल्हा और उसकी मां भी थाने पहुंचे और पूरी बात बताई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+