आजमगढ़: हरियाणा से परीक्षा देने आई छात्रा का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
आजमगढ़, 14 जुलाई: यूपी के आजमगढ़ में बीए थर्ड ईयर की एक छात्रा का शव मिला है। छात्रा हरियाणा से परीक्षा देने घर आई थी। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने छात्रा से रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच में जुट गई है।

चाचा के साथ परीक्षा देने आई थी छात्रा
जिले के बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा अपने माता-पिता के साथ हरियाणा में रहती थी। वह बीए थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। बीती पांच जुलाई को चाचा के साथ परीक्षा देने घर आई थी। छात्रा मंगलवार की रात घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह घर के पीछे पोखरे में उसका शव मिला।
पुलिस कर रही है जांच
घटना से घर में हड़कंप मच गया। छात्रा के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications