UP: पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दुकान में घुसकर मारी थी गोली

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में दुकान में घुसकर पिता पुत्र को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने शनिवार सुबह में एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

बदमाशों की गोली मारने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ एसपी द्वारा पुलिस की चार टीम में गठित की गई थी। इस मामले में आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था शनिवार को मुख्य आरोपी पवन गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

azamgarh-police-arrested-the-criminal-in-the-encounter

दरअसल, बीते 20 सितंबर को आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत सरदहां बाजार में तीन बदमाशों ने कपड़े की दुकान में घुसकर सरेआम पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया था, जब रशीद और उनके बेटे शोएब दुकान में साफ सफाई कर रहे थे।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश गुप्ता के मंदिर के बगल में सरकारी जमीन पर बने मकान को बुलडोजर से दोस्त कर दिया गया था। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चार टीमें गठित की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही दिनेश गुप्ता, निर्मला गुप्ता, पंकज गुप्ता और प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आयुक्त पवन गुप्ता की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को उसका पीछा किया इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

बचाव में पुलिस टीम द्वारा भी गोली चलाई गई। पुलिस की गोली लगने से पवन गुप्ता घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस उसके पास पहुंची और उसे गिरफ्तार करते हुए उसके पास से असलहा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।

देखें Video:-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+