Azamgarh News: दो सहेलियों को हुआ एक दूसरे से प्यार, पहले घर से भागीं, फिर कर ली शादी, घरवालों में हुआ झगड़ा
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ जनपद में l किसी युवक और युवती नहीं बल्कि दो लड़कियों के बीच प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों लड़कियां साथ जीने मरने की कसम खाने लगीं।
बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों लड़कियों ने एक साथ रहने की जिद करते हुए शादी कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद परिजनों में मारपीट हुई।

दो लड़कियों की आपस में शादी और फिर परिजनों के बीच मारपीट होने की सूचना पर वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद कर रही हैं।
पढ़ाई के दौरान दोनों को हुआ प्यार
यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र का है। सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां एक साथ स्कूल में पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
बताया जा रहा है कि दोनों में पहले गहरी दोस्ती हुई। उसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों में प्यार इस कदर बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के साथ ही जीने मरने की कसम खाने लगी। ऐसी बीच दोनों अपना घर छोड़कर फरार हो गई थीं।
इस मामले में परिजनों द्वारा सिधारी थाने की पुलिस से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने दोनों सहेलियों को मुंबई से बरामद किया। बरामद करने के बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया था।
परिजनों ने लगाई पाबंदी तो चोरी छुपे करने लगीं मुलाकात
पुलिस द्वारा मुंबई से दोनों लड़कियों को बरामद करने के बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई। उसके बाद परिजनों द्वारा दोनों के ऊपर पाबंदी लगाई जाने लगी। इस बीच परिजनों से बचकर दोनों मोबाइल पर बात और मुलाकात भी करती थी।
बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों नाबालिग लड़कियां एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाते हुए शादी कर लीं। शादी करने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ मौजूद थी इसी दौरान परिजनों को उसकी जानकारी लग गई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी छतवारा मोड़ पर पहुंचे।
यहां दोनों के परिजनों में मारपीट हो गई। फिलहाल इस मामले में सिधारी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि दो नाबालिग लड़कियां एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। एक लड़की का परिवार मान गया है जबकि दूसरा परिवार विरोध कर रहा है। इस मामले में मारपीट की जानकारी नहीं है। यदि किसी पक्ष द्वारा इसकी शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications