Azamgarh: बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे शोहदे, पिता ने किया विरोध तो पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले एक पिता अपनी बेटी को लेकर स्कूटर से बाजार जा रहा था। तभी कुछ शोहदों ने उसके बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध करना उसे भारी पड़ गया।

Azamgarh News: खबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से है। यहां एक शख्स की सरेआम लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि शख्स अपने बेटी को लेकर स्कूटर से बाजार जा रहा था। तभी कुछ शोहदों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छेड़छाड़ का जब लड़की के पिता ने विरोध किया तो शोहदों ने उसपर हमला कर दिया और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। शख्स को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली स्थित कोलबाज बहादुर इलाके का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की बेटी के साथ गांव के कुछ बुजुर्ग छेड़छाड़ करते थे। इसका विरोध करने पर दबंगों ने लड़की के पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, परिवार के अन्य सदस्यों को भी पिटाई की। इस घटना के बाद इलाके में दबंगों के खिलाफ काफी गुस्से का माहौल है।
ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस मामले की शिकायत मृतक के बेटे सनी साहनी ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सनी ने भोला साहनी, शिवम साहनी, डिप्टी साहनी, दरोगा साहनी और विकास साहनी के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
Recommended Video

तहरीर मिलने के बाद पुलिस पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, इस मामले में फरार चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications