Azamgarh News: हाईवे पर ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, देखने वालों के खड़े हो गए रोंगटे
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। सिधारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रक में हुए भीषण टक्कर के बाद स्कार्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके साथ का युवक घायल हो गया।
दुर्घटना होने के बाद जो भी शख्स दुर्घटना स्थल पर पहुंचा वह स्कॉर्पियो की हालत देखकर हैरान रह गया। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

बताया जा रहा है कि तहबरपुर थाना क्षेत्र के हांशापुर गांव निवासी 32 वर्षीय देवी लाल यादव एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह एलएलबी के परीक्षा देने के लिए दीदारगंज क्षेत्र के फूलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्रा विधि विद्यालय में स्कॉर्पियो से जा रहा था।
उसके साथ 31 वर्षीय विजय उर्फ बजरंगी भी था। वह स्कॉर्पियो लेकर जिला मुख्यालय से नेशनल हाईवे होते हुए जा रहा था। स्कॉर्पियो लेकर वह सिधारी थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव के समीप पहुंचा था इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक में स्कॉर्पियो टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्कॉर्पियो चल रहे देवीलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाल और पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देवीलाल की परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल विजय को अस्पताल में भर्ती कराई। सूचना मिलने के बाद देवीलाल के परिजन सिधारी थाने पहुंचे उसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद देवी लाल के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है की देवी लाल यादव को एक बेटा और एक बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications