Azamgarh: कोहबर में हुई ऐसी घटना, दूल्हा भड़का, दुल्हन भी हो गई नाराज और टूट गया रिश्ता

आजमगढ़ में शादी के दौरान कोहबर के नेग में मिले पैसों को लेकर एक दूल्हा नाराज हो गया। गुस्से में लाल हुए दूल्हे को देख दुल्हन भी भड़क गई और सात फेरों के बाद भी शादी टूट गई।

Azamgarh Jaunpur Marriage news

Azamgarh में शादी के दौरान सात फेरे लेने के बाद कोहबर में नेग में मिलने वाले कम रुपए को लेकर एक दूल्हा नाराज हो गया। दूल्हे के नाराज होने के बाद दुल्हन को भी गुस्सा आया और उसने आगे की रस्म निभाने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि अभी ही दूल्हे को इतना गुस्सा आ रहा है ऐसे में उसके साथ वह अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकती है। बाद में काफी देर तक समझाया गया लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई और शादी टूट गई।

Azamgarh

जौनपुर से आजमगढ़ आई थी बारात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की बारात शनिवार को आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। धूमधाम से बारात पहुंची और द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे जहां जयमाल होने के बाद दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा आशीर्वाद दिया गया। रात में दूल्हा मंडप में पहुंचा और शादी की अन्‍य रस्‍म भी संपन्न हो गई।

कोहबर में दूल्हे को आ गया गुस्‍सा
बताया जा रहा है कि शादी की रस्म संपन्न हो जाने के बाद रात में ही दूल्हा कोहबर में पहुंचा। कोहबर में उसे दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारी की महिलाएं तथा उसके सहेलियों द्वारा नेग में रुपए दिए जा रहे थे। इस दौरान दुल्हन की सहेलियां दूल्हे के साथ हंसी मजाक भी कर रही थी। इसी बीच दुल्हन के रिश्तेदारी की एक महिला दूल्हे के पास पहुंची और उसे 200 रुपए नेग के रुप में दी। इसी बात को लेकर दूल्हा नाराज हो गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दूल्हे ने कहा कि सौ दो सौ रुपए नहीं उसे दो-चार हजार रुपए मिलने चाहिए।

गाली देने लगा दूल्‍हा तो दुल्‍हन हुई नाराज
बताया जा रहा है कि दूल्हे द्वारा अधिक रुपए की डिमांड करने के बाद कोहबर में मौजूद महिलाएं और दुल्हन की सहेलियां उसके साथ मजाक करने लगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर दूल्हा नाराज हो गया और गाली गलौज देने लगा। दूल्हे के उग्र हो जाने के बाद कोहबर में सन्नाटा पसर गया। उसने मौजूद महिलाएं धीरे-धीरे बाहर निकलने लगी इसी बीच दुल्हन उठी और दूल्हे पर नाराज हो गई। दुल्हन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। बात आगे बढ़ी तो दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग दूल्हे और दुल्हन को मनाने लगे। बताया जा रहा है कि काफी समझाने के बाद भी दुल्हन दूल्हे के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। वहीं दूल्हा पक्ष इस बात से नाराज हुआ तो दुल्हन के परिजनों ने बारातियों और दूल्‍हे को बंधक बना लिया।

रुपए लौटाने के बाद लौट गई बारात
बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन करके सूचना दे दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद भी दुल्हन दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दी। काफी समझाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दुल्हन पक्ष द्वारा खर्च हुए रुपए की डिमांड की गई। उसके बाद दूल्हे पक्ष के द्वारा दुल्‍हन पक्ष को 5.80 लाख रुपए लौटाए गए। रुपए वापस करने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ और सात फेरे तथा शादी की अन्य रश्म पूरी होने के बाद भी शादी टूट गई और बिना दूल्हा की बारात वापस लौट गई। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Recommended Video

      सरेआम भाजपा नेता पर कातिलाना हमला, चश्मदीद ने सुनाया आँखों देखा हाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+