Azamgarh Encounter: बदमाश को गोली मारकर टांग ले गई पुलिस, कार लूटने का है आरोपी, देखें Video
Azamgarh Encounter: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में ड्राइवर को डरा धमकाकर कार लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मुगलसराय से बुक कराए और लूट लिए टैक्सी
दरअसल, आजाद कुमार पटेल नामक एक शख्स ने आजमगढ़ के देवगांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन लुटेरों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास से उसकी कार बुक कराई थी।
उसने यह भी बताया कि कार लेकर वह जब आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के धरांग गांव के समीप पहुंचा था इसी दौरान बदमाशों ने कार लूट लिया और उसके रुपए भी छीन लिए।
आजाद कुमार पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज के करके पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि इस घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने पहले सोम प्रकाश सिंह और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया।
इस दौरान इनका तीसरा साथी अभिषेक सिंह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाश कहीं भागने की फिराक में है।
ऐसे में मुखबीर द्वारा बताया गया स्थान पर पुलिस टीम जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस टीम को एक बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक चालक को बाइक रोकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा।
उसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा कर लिया। पुलिस टीम को पीछा करता देख बाइक सवारी युवक पुलिस टीम पर फायर करने लगा। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।
गोली बदमाश के पैर में जाकर लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस टीम उसके पास जाकर पहुंची तो उसने अपना नाम अभिषेक सिंह बताया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आठ गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
उसके बाद पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए बदमाश और उसके साथियों की निशानी दही पर लूटी गई कार एक तमंचा पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस टीम द्वारा बदमाश के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications