Azamgarh Election: अखिलेश यादव की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़, उत्साहित समर्थकों ने तोड़ा सुरक्षा घेरा
Azamgarh Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को आजमगढ़ पहुंचे। अखिलेश यादव ने वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग अखिलेश को सुनने के लिए पहुंचे थे।
अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए उत्साहित कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंचने की कोशिश करने लगे। इस दौरान उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को काफी परेशान होना पड़ा।

समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस लाठियां पटकनी पड़ी। उसके बाद भीड़ और आक्रोशित हो गई। जनसभा में शामिल लोग पुलिस पर चप्पल फेंकने लगे। इस दौरान कई कुर्सियां तोड़ी गईं। समर्थकों को काबू में करने के लिए अखिलेश यादव को आगे आना पड़ा।
25 मई तक शांत रहने की अपील: इस दौरान अखिलेश यादव ने समर्थकों को संबोधित करते हुए शांत रहने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि 25 मई तक इस जोश को संभाल कर रखिए और अनुशासन में रहिए।
अखिलेश यादव के संबोधन करने के बाद लोग शांत हुए। उसके बाद अखिलेश यादव ने मौजूद जनसभा को संबोधित किया। हालांकि तब तक समर्थक कुर्सियां और टेंट तोड़ चुके थे।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले: यह पहला मामला नहीं है जब अखिलेश यादव की जनसभा में अधिक भीड़ होने के चलते समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इसके पहले सोमवार को संत कबीर नगर में भी समर्थकों ने हंगामा किया था।
वहीं उसके पहले प्रयागराज के फूलपुर में अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों लोग जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान भी वहां मौजूद लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के समय पहुंच गए। उसके बाद अखिलेश यादव और राहुल गांधी सभा को संबोधित किए बगैर वहां से वापस चले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications