आजमगढ़ उपचुनाव : सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा
आजमगढ़, 26 जून: आजमगढ़ में उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ की जनता हमेशा उन्हें सपोर्ट करती है। धर्मेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मतगणना में सपा आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी ने दावा किया कि आजमगढ़ सीट पर ऐतिहासिक जीत होगी।

यूपी की रामपुर और आजमगढ़ सीट पर हुआ था उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इन दोनों सीटों पर 23 जून को उपचुनाव हुआ है। आजमगढ़ 48.58 प्रतिशत, जबकि रामपुर में 39.02 प्रतिशत वोट पड़े थे।
आजमगढ़ में बीजेपी के निरहुआ आगे
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की बढ़त अब पांच हजार से भी अधिक की हो गई है। निरहुआ 4963 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव अभी भी पीछे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications