'HOW CAN YOU रोक', पुलिस पर रौब झाड़ते हुए धर्मेंद्र यादव का वायरल हुआ वीडियो
आजमगढ़, 26 जून: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ से 8,595 मतों से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद धर्मेंद्र यादव का एक वीडियो खासा चर्चाओं में आ गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद स्ट्रांगरूम में जाने की जिद करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवाला ने जब उन्हें रोकने की तो वह उसे अंग्रेजी में डपटकर रौब जमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसी दौरान उनकी अंग्रेजी गड़बड़ा जाती है। वीडियो में वह 'हाऊ कैन यू स्टॉप?' की जगह 'हाऊ कैन यू रोक' बोलते सुने जा सकते हैं।

Recommended Video
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव पर हार के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, ''मैं अपनी हार के लिए बसपा-भाजपा के गठबंधन को बधाई दूंगा जो प्रत्यक्ष तौर पर राष्ट्रपति के चुनाव में सामने आया और आजमगढ़ के चुनावों में पहले से चल रहा था। उन दोनों (बसपा और भाजपा के) लोगों को अपनी खुशी का इजहार करना चाहिए।''
यूपी की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुआ था उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने विधायक चुने जाने के बाद सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी। इन दोनों सीटों पर 23 जून को उपचुनाव हुआ है। आजमगढ़ 48.58 प्रतिशत, जबकि रामपुर में 39.02 प्रतिशत वोट पड़े थे।
धर्मेंद्र यादव ने EVM बदलने का लगाया था आरोप
बता दें, वोटों की गिनती शुरू होने के कुछ देर बाद ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। धर्मेंद्र यादव का आरोप था कि उन्हें काउंटिंग स्थल से अंदर जाने पर रोका गया। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया। हालांकि, इसके बाद उन्हें स्ट्रॉन्ग रूप में जाने की इजाजत दे दी गई।
आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में अपनी जीत पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, ''यह आज़मगढ़ की उम्मीद की जीत है। उनको (अखिलेश यादव को) पता था कि वे यहां नहीं जीत पाएंगे इसलिए वे यहां प्रचार करने नहीं आए। यह (आजमगढ़) भाजपा का गढ़ हो चुका है, चप्पा-चप्पा भाजपा हो चुका है।''












Click it and Unblock the Notifications