Azamgarh Accident: ट्रक ने पशुपालक समेत 5 भेड़ों को कुचला, तीन हादसों में छह लोगों की गई जान

Azamgarh Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में शनिवार देर रात से लेकर रविवार तक तीन हादसे हुए। अलग-अलग स्थान पर हुए हादसों में 6 लोगों समेत पांच भेड़ों की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक ने पशुपालक समेत 5 भेड़ों को रौंदा
पहली घटना आजमगढ़ जनपद देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुई। कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार निवासी 35 वर्षीय श्यामजीत पाल अपने रिश्तेदार की भेड़ों को अपने घर पर रखकर भेड़ पालन करता था। शनिवार को देर रात्रि में वह भेड़ों को चराकर वापस अपने घर लौट रहा था।

azamgarh-accident-news-six-people-lost-their-lives

वह अपने घर से कुछ दूर पहले कोऑपरेटिव सोसाइटी के समीप पहुंचा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। धक्का मारकर उसे और उसकी पांच भेड़ों को कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गई। जिससे श्यामजीत समेत पांच भेड़ों की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हाइवे पर भी जाम लगाया। बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दाे की मौत
इसी तरह दूसरी घटना बरदह बाजार में हुई। बरदह बाजार में शनिवार रात में सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदार सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार की एक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए वह सब्जी की दुकान पर जाकर लोगों के ऊपर पलट गई।

इस दौरान 30 वर्षीय धर्मेंद्र सराेज और 32 वर्षीय मनीष नामक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को बरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। पीएचसी पर प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को हायर हास्पिटल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

शादी से लौट रहे दादा और पोते को कार ने कुचला
तीसरा हादसाभी बरदह मार्ग पर ही हुआ। बताया जा रहा है कि मेहनाजपुर थाने के परसौना गांव निवासी 55 वर्षीय शोभनाथ यादव तथा इसी थाना क्षेत्र के सिधौना निवासी 50 वर्षीय पदम नाथ सिंह अपने पोते 13 वर्षीय शिवांश को लेकर अपने घर लौट रहे थे। उसी समय देवगांव-बरदह मार्ग पर एक तेज रफ्तार की कार ने तीनों को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद तीनों की मौत हो गई, वहीं हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल होने के बाद कार में सवार लोग कार छोड़कर वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि सुनसान इलाका होने के चलते रात में किसी को जानकारी नहीं हुई। सुबह में लोग टहलने निकले तो सड़क पर तीनों का शव देखकर पुलिस काे सूचना दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची और तीनों के शव को कब्जे में लेने के साथ ही उनके पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा है। वहीं कार के नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+