औरेया: पति को शराब पिलाने से मना किया तो दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, क्षुब्ध होकर महिला ने लगाई फांसी
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में एक विवाहिता और उसके पति की गांव के दबंगों ने पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने कुछ देर बाद घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। गांव के दबंग उसके पति को शराब पिलाने के लिए बुला रहे थे, लेकिन वह इसका विरोध कर रही थी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पूछताछ के लिए महिला के पति को थाने ले जाया गया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला?
मामला औरेया के सहायल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर का है। कृष्ण लाल ने अपनी बेटी की शादी पिछले साल 22 नवंबर को पहाड़पुर निवासी बलवीर से की थी। महिला के भाई ने बताया कि बलवीर शराब पीने का आदी था। वह आए दिन शराब पीता था और घर में झगड़ा करता था। बुधवार की सुबह भी पति-पत्नी में लड़ाई हुई थी। भाई के मुताबिक, बीना ने उसे फोन किया और बताया कि गांव में कच्ची दारू बनाने वाले सुल्तान सिंह और भोला सिंह बलवीर को शराब पीला रहे थे, वह उनके घर गई और इसका विरोध किया तो सुल्तान सिंह, भोला सिंह उनकी पत्नी, मां ने उसके और उसके पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। वह किसी तरह से भाग कर घर आ सकी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बीना के फोन करने के करीब दो घंटे बाद दामाद बलवीर का फोन उनके पास आया। बलवीर ने बताया कि बीना पंखे पर लटकी है। वह लोग तुरंत बेटी के ससुराल पहुंचे। यहां दामाद बलवीर के बाबा शिवराम ने बताया कि गांव के कुछ लोग घर में घुस आए और बहू को मारने-पीटने लगे। विरोध करने पर भगा दिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि पति बलवीर से पूछताछ की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications