UP News: संपत्ति में नहीं मिला हिस्सा, बड़े बेटे ने बूढ़े मां-बाप को काट डाला, मचा हड़कंप
UP Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़े बेटे ने अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बेटा वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि संपत्ति विवाद को लेकर बड़े बेटे द्वारा अपने माता पिता की सोते समय हत्या की गई है। आरोपी बेटा घर छोड़कर भाग निकला है, उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

यह पूरी घटना दिबियापुर थाना अंतर्गत पुरानी दिबियापुर गांव की है बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले श्यामलाल के रमाकांत, उमाकांत और सर्विस नामक तीन बेटे हैं। तीनों बेटे अलग-अलग मकान बनाकर रहते हैं। छोटे बेटे सर्वेश द्वारा अपने माता पिता की देखभाल की जाती है।
बताया जा रहा है कि बड़े बेटे रमाकांत को केवल 2 बेटियां थीं। ऐसे में उसके पिता श्यामलाल द्वारा उसको अपनी भूमि में हिस्सा नहीं लिया गया। पिता का तर्क था कि बेटियों की शादी हो जाने के बाद रमाकांत की जमीन का कोई वारिस नहीं होगा। वहीं रमाकांत अपना हिस्सा लगातार अपने पिता से मांग रहा था।
यह भी बात सामने आई कि गांव में श्याम लाल के नाम से 7 बीघे जमीन है। उस जमीन का आपसी सहमति से बटवारा हो चुका है और उमाकांत तथा सर्वेश को आधा-आधा बांट कर भूमि दे दी गई है जबकि रमाकांत को हिस्सा नहीं मिला है। आरोप यह भी है कि अभी हाल ही में श्यामलाल ने जमीन बेची थी और जमीन बेचने के बाद भी रमाकांत को रुपए नहीं दिए गए थे।
इसी बात को लेकर रमाकांत नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात्रि में श्यामलाल अपनी पत्नी राम जानकी के साथ गांव में बनवाए गए झोपड़ी खाना पीना खाकर सो गए थे। रात में किसी समय रमाकांत वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से काटकर अपने पिता श्यामलाल और माता राम जानकी देवी की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। सुबह में सर्वेश टहलते हुए वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उसके माता-पिता की हत्या कर दी गई है। सर्वेश ने यह भी कहा कि उसके बड़े भाई रमाकांत द्वारा हत्या की गई है। सर्वेश के बताए अनुसार पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
इस बारे में औरैया एसपी चारू निगम द्वारा बताया गया कि वृद्ध दंपति की हत्या हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है कि जमीन बंटवारे को लेकर दंपति के बड़े बेटे रमाकांत ने उनकी हत्या की है। रमाकांत मौके से फरार है, ऐसे में उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस को भी तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications