Auraiya News: महिला की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश की औरैया पुलिस ने महिला की हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। जमीनी विवाद में दो महिलाओं पर फायरिंग की गई थी । जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां एक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक औरैया के पढ़ीन दरवाजा की रहने वाली दो महिलाएं अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक महिला रूबी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरी महिला का उपचार चल रहा है।

इस मामले में औरैया कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने चार आरोपियों सोनू तिवारी, अशोक तिवारी, अंकित तिवारी और राजू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि 19 मार्च को रामबाबू ने तहरीर दी थी कि उनकी बहन लक्ष्मी और रूबी को गोली मार दी गई है। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।
रोज पुलिस व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देती थी, जिससे हम सभी परेशान थे। बताया कि 18 मार्च की शाम लगभग साढ़े आठ बजे हम लोग तमंचे लेकर लक्ष्मी उर्फ राजा को जान से मारने के लिए उसके पढ़ीन दरवाजा स्थित घर पर पहुंचे। ,हां लक्ष्मी पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन रूबी के यहां बैठी थी। एसपी ने बताया हत्यारोपियों के अनुसार इसी बीच वह रूबी के घर में घुस गए और तमंचे से लक्ष्मी पर फायर किया और भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications