औरेया: सपा और बसपा पक्ष के दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में भाई-बहन की मौत, सपा MLC पर आरोप

औरेया। उत्तर प्रदेश के औरेया में रविवार शाम दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग में भाई-बहन की गोली लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत मच गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। गांव में तनाव के हालात बन गए हैं। एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं हैं। मामले में पुलिस ने सपा के एमएलसी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

samajwadi leader arrested after brother and sister died in firing auraiya news

जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली के नरायनपुर मोहल्ले में रविवार की सुबह सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और विधानपरिषद सदस्य कमलेश पाठक मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस बीच पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व अधिवक्ता मंजुल चौबे से वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मंजुल गुट ने सपा नेता पर हमला कर दिया, लेकिन कमलेश पाठक समर्थकों के साथ किसी तरह बचकर निकले और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके थे। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान मंजुल और उनकी बहन सुधा को गोली लग गई। भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसर कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे। मंजुल और उसकी मौत से घरवालों में कोहराम मचा है। उन्होंने कमलेश पाठक पर लाइसेंसी असलहा से दोनों को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+