औरैया: भाजपा नेता से परेशान इंस्पेक्टर ने मांगा VRS, लगाए गंभीर आरोप

औरैया। यूपी के औरैया जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने बीजेपी नेता से परेशान होकर एसपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बीजेपी नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपराधियों के पैरोकार हैं व गरीबों का सरकारी राशन चावल भी इनके मिल से बरामद हुआ, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसी की भी नहीं सुनी व अपराधी को थाने से जबरन छुड़ाकर ले गए।

policeman seeks VRS due to bjp leader in auraiya

क्या है पूरा मामला

औरैया के सदर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बीती 4 मई को हुए सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढींन में वृद्धा की हत्या का खुलासा 24 घंटे करते हुए हत्यारोपी बहू को जेल पहुंचाया। आरोप है कि महिला की गिरफ्तारी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने विवेचक इंस्पेक्टर अशोक कुमार को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए निर्दोष बहू को जेल भेजने की बात कही। इसके बाद इंस्पेक्टर पर रुपए न देने पर परिजनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया और लाइन हाजिर करवा दिया। अब इंस्पेक्टर ने एसपी से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का प्रार्थना पत्र दिया है।

policeman seeks VRS due to bjp leader in auraiya

इंस्पेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

इंस्पेक्टर ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपराधियों के पैरोकार हैं। गरीबों का सरकारी राशन, चावल भी इनके मिल से बरामद हुआ, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसी की भी नहीं सुनी व अपराधी को थाने से जबरन छुड़ाकर ले गए। एसपी हरीश चन्दर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। सक्षम अधिकारी से जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+