UP News: दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, आया गुस्सा, आज आने वाली थी बारात, टूट गई शादी

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शादी से ठीक पहले दूल्हे ने ऐसी डिमांड कर दी की शादी टूट गई। रविवार को बारात आने वाली थी। दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

UP Auraiya News: यूपी के औरैया में शादी से पहले एक दूल्हे ने ऐसी डिमांड कर दी की शादी टूट गई। रविवार अर्थात आज बारात आने वाली थी। इधर शादी टूटने के बाद दुल्हन के पिता द्वारा दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, घर बेटी के शादी की में पूरी तैयारियां हो जाने और निमंत्रण बाटे जाने के बाद भी शादी टूट जाने पर दुल्हन के घरवाले काफी परेशान हैं।

Marriage procession was to come today in UP Auraiya, marriage broke

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दुल्हन के पिता द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया गया कि वे अपनी बेटी की शादी दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले आशीष नामक युवक के साथ तय किए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल महीने में शादी तय होने के बाद 8 अप्रैल को गोद भराई के समय 7.50 लाख रुपए नगद के साथ ही अंगूठी सहित अन्य सामान भी लड़के कुछ को दिया गया था। उसी दिन शादी की तिथि 11 जून नियत की गई थी।

शादी की तिथि तय हो जाने के बाद घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी इसी बीच दूल्हे पक्ष के द्वारा अपाचे मोटरसाइकिल की डिमांड की जाने लगी। मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जाहिर किए जाने के बाद लड़का शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

दहेज में अपाचे बाइक की डिमांड करने और शादी से इनकार करने की सूचना मिलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए। दुल्हन के पिता का कहना है कि निमंत्रण कार्ड वितरित किए जा चुके थे और शादी के लिए सभी चीजों की बुकिंग देखी जा चुकी थी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बारे में दूल्हे और उसके परिवार वालों से काफी अनुनय विनय किया गया लेकिन वे लोग अब मारपीट और धमकी दे रहे हैं। ऐसे में दुल्हन के पिता द्वारा तहरीर देकर दिए गए रुपए और सामान वापस कराने का अनुरोध किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+