21 साल के लड़के से तीन बच्चों की मां को हुआ प्यार, नहीं मिली मंजिल तो उठाया खौफनाक कदम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रविवार की सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी-प्रेमिका ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाले प्रेमी प्रेमिका की पहचान विनय और दीपा के रूप में हुई।

lovers extreme step in auraiya

घटना औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के चढ़रउआ रेलवे फाटक की है। जानकारी के अनुसार, प्रेमिका दीपा (35) पहले से ही शादीशुदा थी, जब कि (21) वर्षीय विनय अविवाहित था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। शनिवार देर रात अचानक दोनों गांव से गायब हो गए थे, जिसके बाद सुबह रेलवे ट्रैक पर दोनों का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा परिजनों को जब दी गई।

परिजनों के मुताबिक, दीपा के तीन बच्चे हैं और उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं उसका प्रेमी विनय भी उसी गांव का रहने वाला था। जिसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय का कहना कि प्रेम-प्रसंग के चलते महिला व युवक ने जान दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+