IPS charu nigam : जब भेष बदलकर अपनी पुलिस का रियालटी चेक करने पहुंचीं औरेया की SP चारू निगम, देखें पूरा VIDEO
Hello... ''मैं सरिता चौहान बोल रही हूं, दिबियापुर रोड पर प्लास्टिक सिटी के पास सड़क पर बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की है, जल्दी पहुंचिए, लुटेरे औरैया की तरफ भागे हैं...'' सूनसान सड़क पर खड़े होकर पुलिस को ये फोन करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि IPS Charu Nigam थीं। औरेया की एसपी चारू निगम ने पहचान छिपाकर अपने जनपद में पुलिस रिस्पांस टाइम और सतर्कता को चेक किया, जिसका वीडियो सामने आया है।

IPS चारू निगम ने किया औरेया पुलिस का रियालिटी चेक
औरैया की एसपी चारू निगम ने गुरुवार को अपने मातहतों की कार्यप्रणाली और सतर्कता चेक की। फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह आईपीएस चारू निगम पहचान छिपाकर ककोर मुख्यालय के पास प्लास्टिक सिटी के पास एक बाइक पर सवार होकर पहुंचीं। यहां पहुंचकर कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर अपने साथ लूट की घटना की सूचना दी।

संतोषजनक रही पुलिस की कार्रवाई
लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसका वीडियो भी बनाया गया। एसपी को अपने मातहतों की कार्रवाई संतोषजनक लगी। औरेया पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है।

औरेया पुलिस ने शेयर किया VIDEO
ट्वीट में बताया गया, ''जनपदीय पुलिस के रिस्पांस टाइम व सतर्कता को चेक करने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया @ipsCharuNigam ने स्वयं की पहचान छुपाते हुए सुनसान रोड पर तमंचे के बल पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठी लूट की सूचना कंट्रोल रूम व डायल 112 पर दी गयी जिसमे जनपदीय पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक रही।''

एसपी की चेहरा देखते ही पुलिसकर्मियों के उड़े होश
बता दें, महिला से लूट की सूचना पर वायरलेस पर मैसेज से सूचना दी गई। तुरंत नाकेबंदी कर बाइकों की चेकिंग शुरू की गई। करीब आधे घंटे तक औरैया शहर और दिबियापुर रोड पर आने जाने वाली सभी बाइकों को चेक किया गया। जब कुछ नतीजा नहीं निकला तो सरिता चौहान बनीं एसपी चारू निगम ने अपने चेहरे से कपड़ा हटाया, एसपी को देखते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिसकर्मियों ने एसपी को सैल्यूट किया और इस झूठी कहानी का कारण पूछा तो एसपी ने उन्हें पूरी बात बताई।

जानिए एसपी चारू निगम ने क्या कहा ?
एसपी चारू निगम ने कहा, " मैं जानना चाहती थी कि पुलिस कितनी जल्दी रिस्पॉन्स करती है। अगर कोई नागरिक समस्या में है तो पुलिस कितनी तेजी से मौके पर पहुंचती है और घटना का कितनी तत्परता से अनावरण करती है। यही जांचना मेरा उद्देश्य था। जो कि सफल रहा। पुलिस की रिस्पॉन्स टाइमिंग संतोषजनक रही।"












Click it and Unblock the Notifications