पड़ोसियों से जमीनी विवाद के चलते पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, खुद भी दे दी जान

Auraiya News, औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। यहां पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी, तीन बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से पत्नी, एक बेटी, एक बेटा व खुद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, घटना औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बरौना रमपुरा गांव की है। गांव निवासी विश्राम सिंह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और दो दिन पहले छुंट्टी पर दिल्ली से घर आया था। गांव में चर्चा है कि विश्राम सिंह का अपने पड़ोसी रामबाबू, बुल्ला और जयवीर से जमीन का विवाद चल रहा था। मृतक विश्राम सिंह के पिता लाखन सिंह ने बताया कि इसी विवाद से तंग होकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

एक बच्ची की हालत गंभीर

एक बच्ची की हालत गंभीर

मरने वालों में सिक्योरिटी गार्ड विश्राम सिंह (45), उसकी पत्नी रेखा (40), पुत्र वंश (3) पुत्री प्रांशी (9) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरी बच्ची आंशी (7) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, एसपी हरीश चंदर व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दर्दनाक घटना के पीछे आखिर क्या वजह पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

एसपी हरीश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामला जमीन के विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि मरने वाले ने कभी भी जमीन के प्रकरण की शिकायत स्थानीय थाने व कोतवाली में नहीं की है। पूरे घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+