यूपी: इकतरफा प्यार में घर में घुसकर लड़की को मारी गोली, कोर्ट ने दी फांसी की सजा

Auraiya news, औरैया। यूपी के औरैया जनपद के जिला एवं सत्र न्यायालय ने किशोरी की निर्मम हत्या के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। इकतरफा इश्क में पागल युवक ने वर्ष 2014 में किशोरी के घर मे घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी थी।

लड़की को छेड़ता था

लड़की को छेड़ता था

औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना इलाके के मेन बाजार इलाके में 10 अक्टूबर 2014 को निशा नाम की 14 वर्षीय किशोरी की अजय सिंह ने तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी थी। एरवाकटरा थाना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अजय को गिरफ्तार कर लिया था तथा मौके से आला कत्ल भी बरामद कर लिया था। अजय सिंह कोशोरी निशा से एकतरफा प्यार करता था और उसे आते-जाते अक्सर छेड़ा करता था।

घर में घुसकर की हत्या

घर में घुसकर की हत्या

निशा घर में अकेली पढ़ाई कर रही थी तभी अजय मौका देख कर घर में घुसा और उसकी तमंचा से गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा चार्टशीट फ़ाइल होने के बाद लगातार औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई चल रही थी।

दोषी को फांसी की सजा

दोषी को फांसी की सजा

न्यायाधीश सुशील कुमार त्यागी ने इस घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। इसके बाद न्यायप्रिय लोगों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त सजा सुनाए जाने पर खुशी का इजहार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+