सात फेरों से पहले दुल्हन को दिखा दूल्हे का चेहरा, शादी से किया इनकार

औरेया। यूपी के औरेया में एक दुल्हन ने सात फेरों से पहले शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। दूल्हा पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद दुल्हन की बड़ी बहन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मामला शांत करवाकर शादी को रुकवा दिया।

दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया मंगलसूत्र

दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया मंगलसूत्र

मामला औरेया के भौंतापुर का है। यहा रहने वाली मनोरमा की शादी उसके पिता किशन मुरारी ने ग्राम बिलावा निवासी मुकुंदी से तय कर दी थी। मुकुंद की उम्र मनोरमा से दोगुनी थी। इस बात की जानकारी न मनोरमा को थी और न ही उसकी बड़ी बहन को थी। 20 नवंबर को बारात आई। शादी की रस्में शुरू हुई। दूल्हे ने दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाया।

दूल्हे की शक्ल देखते ही शादी से इनकार

दूल्हे की शक्ल देखते ही शादी से इनकार

इसी दौरान दुल्हन को दूल्हे की शक्ल दिखी। वह उससे दोगुनी उम्र का था। दुल्हन ने बहन सुनीता से कहा कि वह ये शादी नहीं करेगी। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही हंगामा खड़ा हो गया।

पुलिस ने शांत करवाया मामला

पुलिस ने शांत करवाया मामला

सुनीता ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। इसके बाद लड़की की इच्छा जानते हुए शादी को रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+