Auraiya: बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना से निधन, मेरठ मेडिकल में चल रहा था इलाज

Auraiya: बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना से निधन, मेरठ मेडिकल में चल रहा था इलाज

Auraiya, April 23: खबर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सदर विधायक रमेश दिवाकर का निधन हो गया। रमेश दिवाकर कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गुरुवार की रात औरैया जिले से बीजेपी के सदर विधायक रमेश दिवाकर ने मेरठ मेडिकल कॉलेज अंतिम सांस ली। बता दें कि बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर के परिजनों को शुक्रवाक की सुबह आधिकारिक सूचना मेडिकल प्रशासन ने दी।

Auraiya News: BJP MLA Ramesh Diwakar no more from Corona infection

औरैया जिले से बीजेपी के सदर विधायक रमेश दिवाकर को गंभीर अवस्था मे मेरठ मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक, विधायक के फेफड़ों तक संक्रमण पहुंचने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार देर रात विधायक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों को निधन की आधिकारिक सूचना मेडिकल प्रशासन ने दी। औरैया सदर से विधायक रमेश चंद्र दिवाकर की सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+